जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण का “शिकंजा” तोड़ने पहुँचा “बुलडोजर” का पीला पंजा

हनुमान जयंती के दिन हुए उपद्रव के बाद से दिल्ली का जहांगीरपुरी इलाका सुर्खियों में है। इस बीच उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा जहांगीरपुरी में अवैध कब्जों हटाने के लिए जल्द ही नगर निगम का बुलडोजर अब जहांगीर पुरी में चलने वाला है।

Encroachment in Jahangirpuri

हनुमान जयंती के दिन शोभा यात्रा के दौरान दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से निकल रही शोभायात्रा पर पथराव के बाद से यह इलाका सुर्ख़ियों में है, आगजनी और हिंसा के बाद जहांगीरपुरी का माहौल गरमाया हुआ है और इन सब साम्प्रदायिक घटनाओं के बाद हिंदू-मुसलमानों के बीच खाई बढ़ गई है।

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने जहांगीरपुरी और इसके आस पास के इलाकों में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के होने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के काफी प्रवासी अवैध रूप से रह रहे हैं और गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं।

आदेश गुप्ता द्वारा दिए इस बयान ने सोशल मीडिया पर आशंकाओं के माहौल को हवा दी कि जहांगीरपुरी और आस पास का इलाका अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या के प्रवासियों का गढ़ है।

यह इलाका बेहद ही घनी बसावट का रूप लिए हुए है,अतिक्रमण के हालात ऐसे हैं कि गलियों में दो व्यक्ति एक साथ तक नहीं चल सकें,चारों ओर बस गंदगी का आलम,

हर तरफ कूड़े और कबाड़ के ढेर क्यूँकी यहाँ के निवासियों का मुख्य कार्य ही कबाड़े से सम्बंधित हैं, कुछ स्थानीय लोगों का मानना यह भी है कि कबाड़े के व्यापार की आड़ में कुछ व्यक्ति संदिग्ध कार्यों में भी लिप्त हैं

इन अवैध कब्जों को हटाने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा जहांगीरपुरी में अवैध कब्जों हटाने और बुलडोजर चलाने की पूरी तैयारी हो गई है जल्द ही नगर निगम का बुलडोजर अब जहांगीर पुरी में चलने वाला है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान इलाके में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिल्ली पुलिस को एक पत्र लिखकर पुलिसकर्मियों की मांग की है। जिसमें में कि महिला पुलिसकर्मियों की भी मांग विशेष रूप से की गई है,

इस पत्र के मुताबिक उत्तरी दिल्ली नगर निगम को 20 और 21 अप्रैल सुबह 9:30 बजे से इन अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here