यूपी उपचुनाव 2022: सपा की डिंपल यादव मैनपुरी जीतीं, रालोद के मदन भैया ने खतौली जीती, भाजपा के आकाश सक्सेना ने आजम खान के गढ़ रामपुर सदर में सेंध लगाई

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने गुरुवार (8 दिसंबर, 2022) को उत्तर प्रदेश में मैनपुरी संसदीय उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने 5 दिसंबर को हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को 2,88,461 मतों से हराया।

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बड़ी बहू और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) गुरुवार को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद से आगे चल रही थीं और उन्हें कुल 6,18,120 वोट मिले थे। वहीं शाक्य को 3,29,659 मत मिले थे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी (Mainpuri) में उपचुनाव जरूरी हो गया था।

आजम खान का गढ़ माने जाने वाले रामपुर सदर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को हरा दिया. भगवा पार्टी ने पहली बार विधानसभा सीट जीती जब उसके उम्मीदवार आकाश सक्सेना (Akash Saxena) ने अपने निकटतम सपा प्रतिद्वंद्वी आसिम राजा (Asim Raza) को 33,702 मतों के अंतर से हराया।

आजम खान (Azam Khan) को अभद्र भाषा के मामले में तीन साल की जेल की सजा और बाद में विधायक के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद रामपुर सदर सीट (Rampur) पर उपचुनाव की आवश्यकता थी।

खतौली विधानसभा (Khatauli Vidhan Sabha) उपचुनाव में, सपा-रालोद गठबंधन (SP-RLD) के मदन भैया (Madan Bhaiya) ने 22,054 मतों के अंतर से सीट जीती। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को हराया था. मदन को जहां 97,139 मत मिले, वहीं सैनी 74,996 मत हासिल कर सके।

भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी (Vikram Singh Saini) को विभिन्न मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य ठहराए जाने के कारण खतौली में उपचुनाव कराना पड़ा। भाजपा ने तब विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी (Rajkumari Saini) को मैदान में उतारकर सीट बरकरार रखने की कोशिश की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here