दुल्हन नहीं मिली, तो शहर भर में सरे-राह लगवा दिए पोस्टर ही पोस्टर

हमारे देश में शादी करने से पहले भी इंसान का तगड़ा संघर्ष जारी रहता है, मदुरै के विलुपुरम के रहने वाले 27 वर्षीय जगन की दुल्हन की तलाश पूरी नहीं हुई, तो इस शख्श ने शहर भर में पोस्टर्स लगवा दिए, जिन पर लिखा है कि उन्हें 'Miss Right'की तलाश है

Tamil Nadu man advertises

भारत में दुल्हन की खोज कभी आसान काम नहीं रहा यानि सरल शब्दों में कहा जाये तो हमारे देश में शादी करने से पहले भी इंसान का तगड़ा संघर्ष जारी रहता है।

क्या शहर क्या गाँव, क्या पढ़े-लिखे और क्या अनपढ़, हर वर्ग और हर श्रेणी में इसे तमाम लड़के मिल जाएंगे जिनको शादी के लिए लड़कियां मिल ही नहीं रही।

इनमें कुछ मैरिज ब्यूरो का रास्ता पकड़ लेते हैं और कुछ मैरिज वेबसाइट्स पर अपना अकाउंट बनाते हैं, और निरंतर तलाशते हैं एक मनचाही सी जीवनसाथी।

लेकिन इस सब के वावजूद भी सफलता हाथ लगे इसकी कोई गारंटी नहीं इसलिए कुछ शख्स कोई अलग सा क्रिएटिव तरीका अपनाते हैं।

ऐसा ही एक अनोखा क्रिएटिव तरीका अपनाया है तमिलनाडु के रहने वाले एक शख्स ने, जब वो दुल्हन की तलाश करते-करते परेशान हो गया।

मनचाहा जीवन साथी तलाशने के इस काम में उसे कई साल लग गए और कोई बात नहीं बनी तो तो उसने अपने पोस्टर शहर भर में लगवा दिए।

तमिलनाडु के मदुरै के विलुपुरम के रहने वाले 27 वर्षीय जगन जोकि पेशे से इंजीनियर हैं और पिछले कई सालों से वह अपने लिए दुल्हन की तलाश कर रहे हैं।

लेकिन कई साल की मशक्कत के बाद भी जब उनकी ‘Miss Right’ की तलाश पूरी नहीं हुई, तो इस बात से परेशान होकर जगन ने अनोखा तरीका निकाला।

जगन ने अपनी शादी के लिए शहर भर में पोस्टर्स लगवा दिए, जिन पर लिखा है कि उन्हें ‘Miss Right’ की तलाश है।

इन पोस्टर में जगन ने खुद से जुड़ी जानकारी दी है, पोस्टर उनकी एक फोटो भी लगी हुई है और सैलरी के बारे में भी जानकारी दी गई है, पोस्टर में लिखा है कि वो डिजाइनर हैं और उन्होंने BSC आईटी से पढ़ाई की है।

पोस्टर में दी गई जानकारी के अनुसार जगन एक प्राइवेट कंपनी में बतौर मैनेजर काम करते हैं और उनकी सैलरी करीब 40 हजार है।

इसके अलावा जगन के नाम पर एक जमीन भी है, जगन का यह दुल्हन तलाशने का तरीका अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here