सोशल मीडिया में
बहुत ही ताकत होती है, यह एक दिन में किसी भी व्यक्ति को फर्श से अर्श तक पंहुचा सकती है। इसका उदाहरण हमलोग आये दिन देखते ही रहते हैं, चाहे वो रानू मंडल हो या बाबा का ढाबा। इस बार कुछ ऐसा ही एक छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक बच्चे के साथ हुआ है जिसका नाम सहदेव है। हाल ही में सहदेव का 2 साल पुराना यूट्यूब वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ है। और इस गाने का क्रेज लोगो के सर चढ़कर बोल रहा है। जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया से जुड़ा होगा वो सहदेव और उनके गाने को जरूर जानता होगा।
सहदेव द्वारा गाये गए इस गाने का शीर्षक है ‘बचपन का प्यार’, और इसी नाम से उनका पुराना यूट्यूब वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सहदेव खड़े होकर यह गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स कुछ इस प्रकार है, ” जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार मेरा भूल नही जाना रे , जैसा मेरा प्यार है जान तूने किया हैं बचपन का प्यार मेरा भूल नही जाना रे”। सहदेव की आवाज में इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसका क्रेज लोगो में इतना है कि जिसे देखो वह इसी गाने पर झूमता दिखाई दे रहा है।
मशहूर रैपर बादशाह के साथ म्यूजिक वीडियो बनाने का मौका
इस वक़्त बॉलीवुड में बादशाह पूरी तरह से छाये हुवे हैं। स्टार रैपर बादशाह ने जब सहदेव के इस गाने को सुना तो उन्हें यह काफी पसंद आया। इतना कि उन्होंने सहदेव को अपने साथ एक म्यूजिक वीडियो बनाने का ऑफर दे डाला। हाल ही में बादशाह ने सहदेव के साथ मिलकर इस गाने को रिलीज़ किया है जिसका नाम ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ है। यह गाना लोगो को काफी पसंद आ रहा है और यह काफी दिनों तक यूट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा था। बादशाह ने सहदेव को अपने साथ काम करने के लिए बहुत बड़ी रकम दी है। इस गाने के बाद सहदेव को भारत के सबसे बड़े सिंगिंग शो इंडियन आइडल में भी बुलाया गया। इस शो में सहदेव एक गेस्ट के रूप में गए थे। इंडियन आइडल के मेकर्स ने भी सहदेव को ढेर सारी रकम दिया है।
सहदेव के पास है कुल इतनी संपत्ति
छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव की किस्मत रातो रात चमक उठी और वो अचानक से अमीर बन गए। बादशाह द्वारा अच्छी रकम मिलने और इंडियन आइडल मेकर्स द्वारा भी पैसे मिलने के बाद अब सहदेव अपनी साड़ी जरूरतें पूरी कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार सहदेव के पास कुल 40 लाख की संपत्ति है और इनके पास खुद का घर भी है। सिर्फ एक वायरल वीडियो की वजह से इस छोटे से बच्चे की जिंदगी बदल गयी।