जानिए कितने संपति के मालिक है सनी देओल, जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा रहें हैं। उनके फिल्म से लेकर उनका डायलॉग आज भी लोगों को जुबानी याद हैं। आपको बता दें, आज वह अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपना फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1983 में बेताब फिल्म से की थी। अपने फिल्मी कैरियर में उन्होंने एक से बरकार एक फिल्मों में काम किया था, बॉर्डर फिल्म के मेजर कुलदीप सिंह से लेकर गदर के तारा सिंह तक। अब वह फिल्मों में नहीं आ रहें, उन्होंने राजनीति के मैदान पर कदम रखा है लेकिन इसके बाद भी बीच में वो अलग अलग टीवी कार्यक्रम और फिल्मों में नजर आते रहते है ।

जानकारी के लिए बता दें, 2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से जीतकर संसद बने। आपको बता दें, आज सनी देओल के पास करोड़ों की संपत्ति है, 2019 के चुनाव के अपने हलफनामे में उन्होंने संपत्ति की जानकारी दी थी। देओल के कुल 60 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 21 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और उनकी पत्नी के पास 6 करोड़ की संपत्ति थी। जिसमें से 19 लाख बैंक में और 16 लाख कैश थे। कार की बात करें तो उनके पास1.69 करोड़ की कार और 1.56 करोड़ की ज्वैलरी थी। यह 2019 लोकसभा चुनाव के हलफनामे में बताया था। साल 2022 के अनुसार सनी देओल की कुल संपत्ति 17 मिलयन डॉलर (133 करोड़ रुपये) है। उनकी मंथली इनकम एक करोड़ रुपये बताई गई है।

सनी देओल एक फैमिली पर्सन है, वह अपने फैमिली को काफ़ी मानते हैं। अगर उनके भाई बॉबी देओल की संपत्ति की बात करें, तो 2022 में उनकी कुल संपत्ति 10 मिलियन डॉलर थी। जो सनी देओल के संपत्ति से काफ़ी कम हैं। बॉबी की मंथली इनकम 50 लाख रुपये है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here