बबिता जी ने उठाया सच्चाई से पर्दा, करती है इस व्यक्ति से प्यार

भारतीय फिल्मो को

जितना पसंद किया जाता है उतना ही भारतीय टेलीविज़न सीरियल्स को भी पसंद किया जाता है। फिल्म के एक्टर या एक्ट्रेस तो पुरे साल में एक या दो बार अपनी फिल्मो के जरिये दर्शकों का मनोरंजन करते हैं लेकिन टीवी सीरियल्स के एक्टर-एक्ट्रेस अपने दर्शकों का रोज ही मनोरंजन करते हैं। शायद यही वजह है कि टीवी सीरियल्स को दर्शकों के दिल में एक खास जगह प्राप्त है। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे सीरियल की जिसके हर किरदार को खूब पसंद किया जाता है और यह भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है।

जिस शो की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है तारक मेहता का उल्टा चश्मा। यह टीवी शो लोगो के बीच काफी लोकप्रिय है और आये दिन इसके एक्टर्स-एक्ट्रेस काफी सुर्ख़ियों में रहते हैं। अभी हाल ही में इस शो के एक एक्ट्रेस का नाम शो के ही एक एक्टर के साथ जोड़ा जा रहा था। और सोशल मीडिया या फिर मैं स्ट्रीम मीडिया हर तरफ बीएस यही खबर फैलायी जा रही थी। यहाँ बात हो रही है बबिता जी के नाम से मशहूर मुनमुन दत्ता और जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभाने वाले राज उनादकट की।

आजकल दोनों सोशल मीडिया पर छाए हुवे हैं। और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है।
इस खबर को सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा फैलाया गया कि बबिता जी को खुद इस बारे में सच्चाई बताने के लिए सामने आना पड़ा। जिसके कारण लोगो को मुनमुन दत्ता के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। इस बारे में मुनमुन दत्ता का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है, सोशल मीडिया पर लोग ऐसे ही बिना सोचे-समझे उनका नाम किसी के भी साथ जोड़ दे रहे हैं। मुनमुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये लोगो के प्रति बहुत ज्यादा नाराजगी जताई है। आइये जानते हैं बबिता जी के नाम से मशहूर मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसा क्या लिख दिया जिसके वजह से सभी पत्रकार और देश की जनता को शर्म आनी चाहिए।

कुछ ऐसा लिखा कि पूरा देश अपने किये पर हो गया शर्मिंदा

मुनमुन दत्ता का नाम तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज उनादकट के साथ जोड़ा जा रहा है। जो कि मुनमुन को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। और इसका इजहार उन्होंने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये किया है। बबिता जी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, “मुझे आप सभी देशवाशियों से बहुत ज्यादा उम्मीद थी, मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि आप सब मेरे प्रति कभी भी ऐसा सोच रखेंगे।” आगे बबिता जी ने लिखा कि, “मुझे इस देश की बेटी होने में शर्म आ रही है क्योकि आप सब मिलकर अपने देश की बेटी की ही इज्जत दुनिया के सामने उछाल रहे हो।” इस पोस्ट के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन सब कंट्रोवर्सी में मुनमुन दत्ता के दिल को कितनी ठेस पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here